रांची, फरवरी 14 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तिलता ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत रातू थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रिम्स भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.