कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में तिलक सोसायटी ने केस्को को 111 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में एसएस क्रिकेट क्लब ने जेडी क्लब को चार विकेट से पराजित किया। श्याम नगर स्थित पीएसी-ए मैदान पर खेले गए मैच में तिलक सोसायटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में तीन विकेट पर 263 रन बनाए। टीम की ओर से अंजुल मिश्रा ने 155 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। सौरभ साहू ने 50 रन व आकाश जैन ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में मयूर तिवारी व बलराम को एक-एक सफलता मिली। जवाब में केस्को की पूरी टीम 34.1 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से हशमत हुसैन ने 40 रन, प्रशांत ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में आकाश जैन ने चार, सुयश सिन्हा ने तीन विकेट लिया। अंजुल मिश्रा को मैन ऑफ द मै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.