फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में तिलक समारोह से लौट रहे युवक के साथ मारपीट हो गई। चकसकरन गांव निवासी शिवम कुमार पासी ने बताया कि वह 10 फरवरी की रात अपने मित्र अनुज पुत्र शेर सिंह निवासी चकमीरपुर के साथ बाइक से बड़ागांव मछरिया से लौट रहा था। धनसिंहपुर से आगे मर्दनपुर मोड़ और देशी शराब ठेका के बीच सामने से आए एक चार पहिया वाहन ने साइड देने के बावजूद उनकी बाइक रोक दी। वाहन से उतरे चार लोगों ने डंडों से हमला कर दिया, जिससे शिवम का सिर फट गया और हाथ में चोट आई। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जातिसूचक शब्द कहते हुए फरार हो गए। शिवम ने पंकज पुत्र केदार सिंह ठाकुर निवासी अयाह को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...