वाराणसी, फरवरी 23 -- कछवांरोड (वाराणसी)। लालपुर गांव (मिर्जामुराद) लिंक मार्ग पर रविवार रात एक वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हुई। मृतक रवीन्द्र के मामा पिंटू लाल ने सोमवार को मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी। मिर्जामुराद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि चुनार (मिर्जापुर) के मोजाहिदपुर गांव निवासी रवीन्द्र कुमार (32 वर्ष) लोहता के चुरामनपुर निवासी साढ़ू सूरज कुमार के साथ सेवापुरी एक तिलक समारोह में गए थे। घर लौटते समय लालपुर गांव के पास किसी भारी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों न...