देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ भवन देवघर सभागार में बुधवार को अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष्य पर तिलक सेवा समिति देवघर झारखंड के तत्वावधान में धूमधाम से समारोह पूर्वक अधिवक्ता दिवस मनाया गया। मौके पर तिलक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय ने बताया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति सह देश रत्न अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में अधिवक्ता दिवस आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय का पिलर होता है। अधिवक्ता कोर्ट नहीं जाने पर न्याय देने वाले का कलम रुका रहता है। कहा कि समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और समाज को सशक्त बनाने में कामयाब रहे। कहा कि अधिवक्ता का भी दायित्व बनता है कि समाज सुधार कि दिशा में भी भागीदार बनें। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह...