देवघर, अप्रैल 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। कोर्ट रोड देवघर में रविवार को तिलक सेवा समिति देवघर द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन आम जनों के लिए समिति के वरिष्ठ संरक्षक अवधेश कुमार प्रजापति द्वारा लोगों को पानी पिलाकर किया गया। मौके पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय ने बताया कि समिति द्वारा हर साल कि तरह इस बार भी आम जनों के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया है, जो निरंतर सेवा जारी रहेगा। प्याऊ के शुभारंभ होने से लोगों को पानी पीने के लिए कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यालय प्रभारी सह महासचिव डॉक्टर विक्रम कुमार, महासचिव विपुल कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शाही, वशिष्ठ राणा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.