मिर्जापुर, फरवरी 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता जमालपुर थाना क्षेत्र के जयपट्टी गांव के पास रविवार की रात लगभग 11 बजे तिलक समारोह से घर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमालपुर कस्बा निवासी 22 वर्षीय विवेक मौर्य और 23 वर्षीय हसनैन अली रविवार की रात नारायणपुर गांव तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। नारायणपुर तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही जमालपुर के जयपट्टी गांव के पास पहुंचे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्ट...