देवरिया, मई 10 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। टेम्पो से तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे चालक समेत टेम्पो में सवार लोगों की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज किया है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर महुवाबारी गांव निवासी बड़ेलाल सिंह पुत्र रामअवध सिंह ने का आरोप है कि 5 मई को वह गांव के सुरेश की बेटी के तिलक समारोह शामिल होने एक टेम्पो में सवार होकर आधा दर्जन लोगों के साथ महुआडीह थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में जा रहे थे। अभी टेम्पो महुआडीह चौराहे के पास पहुंचा था कि उसी दौरान कुछ मनबढ़ युवक बाइक से आ धमके और बिना कुछ कहे टेम्पो का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर टेम्पो में सवार चालक समेत अन्य लोगों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं घटना के बाद टेम्पो से वापस घर जाते समय बनबढ़ों ने पुन: पीछा कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.