नई दिल्ली, फरवरी 24 -- टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर कृष्णामाचारी श्रीकांत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धीमे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा की आलोचना करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच में तो वह एक रन बना सके। इससे भारतीय टीम पर दबाव आ गया था, क्योंकि ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। तिलक वर्मा की आलोचना अब भले ही हो रही हो, लेकिन कुछ ही महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 फाइनल में उन्होंने जीत दिलाई थी। कुछ समय पहले वे चोटिल हो गए थे और अब लय खोज रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांच मैचों में 118.88 के स्ट्राइक रेट से 107 रन ही तिलक वर्मा ने बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह से तिलक वर्मा आउट हुए और टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर क्रिस श्रीकांत ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने साफ तौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.