मुरादाबाद, फरवरी 10 -- क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के शिक्षकों ने आशीर्वाद के रूप में सभी के मस्तक पर तिलक लगाकर उन्हें मिठाइयां खिलाईं। उपप्रधनाचार्या संगीता सिन्हा ने विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए उन्हें लगन और निष्ठा के साथ अध्ययन करने तथा विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.