अंबेडकर नगर, अप्रैल 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नए शिक्षा सत्र 2025-26 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। नए शिक्षा सत्र और नई कक्षा में आने का बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले स्कूल में स्वागत और फिर किताबें पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने खास कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षा सत्र 2025-26 में शत् प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के के लिए मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान-2025 का बरेली से सजीव प्रसारण हुआ। जिसे कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, जिला अध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में प्रसारण देखने के बाद जनपद स्तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.