मुंगेर, दिसम्बर 27 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इं. रोहित मणि भूषण एवं मुंगेर सदर ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अकरम परवेज ने शनिवार को मुंगेर के शादीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान के सामने स्थित जमीन का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के उपरांत इस भूमि को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए स्पष्ट कहा कि, उक्त जमीन कांग्रेस पार्टी की थी, है और आगे भी रहेगी। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि, कुछ भू-माफियाओं द्वारा इस भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस गंभीर मामले की जानकारी कांग्रेस पार्टी के सभी शीर्ष और जिम्मेदार पदाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि, किसी भी परिस्थिति में अवैध कब्जे के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया ...