लखीमपुरखीरी, मई 11 -- फूलबेहड़ के जोधपुर गांव में शनिवार देर रात एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। इस दौरान तिलक देखने गए युवक को गोली जा लगी। जख्मी हालत में युवक को दूल्हे के परिजन कार में इधर - उधर घुमाते रहे। पुलिस ने जब उनको पकड़ा तो युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों ने दूल्हे पर ही फायरिंग कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को जोधपुर गांव निवासी रामविलास के बेटे विश्वनाथ का तिलक था। रात साढ़े 11 बजे तिलक की तैयारी चल रही थी। इस दौरान दावत में गांव के भी लोग आए थे। तभी अचानक तमंचे से हर्ष फायरिंग हुई और गोली गांव निवासी 45 वर्षीय हरकरन सिंह को जा लगी। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस हरकरन सिंह के परिजनों का आरोप है कि गोली लगने के बाद दुल्हा विश्वनाथ और उसके परिजनों ने इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.