नवादा, नवम्बर 25 -- फोटो - सभी घायलों को परिजनों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल लाया गया - तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से टक्कर मारा रफ्तार का कहर नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी कार व ट्रक की टक्कर में कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव के समीप की बतायी जाती है। घटना के बाद परिजनों व आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। इनमें से कई लोगों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों में कमलकांत कुमार, रोहित कुमार, गौरीशंकर प्रसाद व देवराज शामिल हैं। सभी घायल नवादा के रहने वाले बताये जाते हैं। बताया जाता है कि घटना के वक्त सभी लोग एक तिलक समारोह में शामिल होने पाव...