छपरा, दिसम्बर 2 -- अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी निवासी था युवक डोरीगंज, एक संवाददाता। छपरा-सोनपुर रेलखंड पर डोरीगंज थाना क्षेत्र के मानुपुर जहांगीर गांव के सामने पोल संख्या 311/27 के पास 29 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृत युवक की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी निवासी सुदर्शन राय का 29 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में मवेशी चराने गए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव को देखा जिसकी सूचना डोरीगंज पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई और कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि बब्लू सोमवार को तिलक समारोह में शामिल होने अपने रिश्तेदार डोरीगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.