समस्तीपुर, फरवरी 18 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के निकट एनएच 28 पर सड़क दुघर्टना में पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र घायल हो गए। मृतक की पहचान बरबट्टा पंचायत के सलेमपुर गांव निवासी रंजीत राम (45) एवं घायल की पहचान उक्त गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की पिता पुत्र दोनों महेशपुर गांव में फलदान में गये थे। सड़क किनारे हीं पंडाल के निकट घूम रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों पिता पुत्र घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाया जा रहा था तो पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र राहुल का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक रंजीत के शव घर पर पहुंचने पर परिजनों एवं सलेमपुर गांव में कोहराम मच गया ...