सीतापुर, नवम्बर 23 -- संडीला (हरदोई), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी मिट्ठूलाल मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने दहेज मांगने और अपमानित कर भगा देने के मामले में दूल्हा पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र मीरापुर निवासी सुजीत मौर्य पुत्र सुशील मौर्य के साथ तय किया था। 19 नवंबर को वह तिलक चढ़ाने गए थे, जहां उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार 2 लाख 51 हजार नकद, बाइक, सोने की चैन अन्य सामान विवाह परंपरा अनुसार प्रदान किया। तिलक के बाद 22 नवंबर को बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले लड़के के चाचा सरवन ने फोन कर कार, सात लाख नकद रुपये और चैन की अतिरिक्त मांग की। पीड़ित ने बताया कि वह समझाने के लिए मीरापुर पहुंचे और सामाजिक मान-मर्यादा व विवाह की तैयारियों का हव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.