अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कर्मचारी पं. आशीष शर्मा ने भी तिलक पर टिप्पणी करने वाले अधिकारी के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के तीन माह के बाद भी एएमयू ने कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। सात दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो विवि गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्र लिखकर अल्टीमेटम दिया है। सात दिन के अंदर तिलक पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को नौकरी से बर्खास्त, जेल भेजने की कार्यवाही नहीं की गई तो विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा यह सनातन के खिलाफ चल रही साजिश का हि...