मधुबनी, दिसम्बर 1 -- मधुबनी । शहर के बीचों-बीच स्थित तिलक चौक का वार्ड 14 और वार्ड 24 आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शहर के मुख्य बाजार से चंद कदमों की दूरी पर बसे इन वार्डों की स्थिति इतनी खराब है कि स्थानीय लोग रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानी उठाने को मजबूर हैं। संजीव वर्मा बताते हैं कि मधुबनी विधायक समीर महासेठ से लेकर नगर निगम के कई अधिकारी रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन उनकी नजर कभी भी इन इलाकों की ज्वलंत समस्याओं पर नहीं पड़ती। लोग कहते हैं कि नेताओं के कई आश्वासन मिले, लेकिन धरातल पर आज तक कुछ बदल नहीं पाया है।स्थानीय निवासी मनोज कुमार का कहना है कि बारिश का मौसम आते ही वार्ड की पूरी सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस जाता है। कई बार तो यह स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.