श्रावस्ती, फरवरी 4 -- श्रावस्ती,संवाददाता। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सिरसिया बाजार के नागेश्वर नाथ मंदिर में शिव विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार की रात जय मां काली सेवा समिति की ओर से तिलक चढ़ावा चढ़ाया गया। इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद रहे। सिरसिया में आयोजित होने वाले शिव विवाह कार्यक्रम के 12 दिन पहले तिलकोत्सव मनाया जाता है। मंगलवार की रात को जय मां काली सेवा समिति पुरानी बाजार सिरसिया की ओर से श्रद्धालु तिलक का सामान लेकर बाबा नागेश्वर नाथ प्राचीन शिव मंदिर(पोखरा)नई बाजार सिरसिया पहुंचे और विधि विधान से पूजा पाठ करके तिलक का चढ़ावा चढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान पंडित राम दर्शन मिश्र की ओर से विधि-विधान से सभी कार्यक्रम कराए गए। कार्यक्रम के दौरान कन्या पक्ष से जमुना प्रसाद, अयोध्या प्रसाद सोनी, तरुण शुक्ला, प्रमोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.