पाकुड़, फरवरी 12 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड के गायबथान गांव स्थित बाबा तिलका मांझी चौक पर महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर बुधवार शाम को भव्य सांस्कृतिक मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंहा तथा थाना प्रभारी रवि शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने सर्वप्रथम बाबा तिलका मांझी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात मेला संयोजकों ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष...