दुमका, जनवरी 6 -- तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय के छात्राओ ने किया गांव का चयन -ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के तहत सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन की प्रक्रिया का हुआ शुभारंभ दुमका, प्रतिनिधि। तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। सोमवार को तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय की छात्रा काजल कुमारी, पूनम कुमारी, सोनम कुमारी गुप्ता और मनीषा कुमारी ने सिरुवाडीह शिकारीपाड़ा में रेपो बिल्डिंग से की ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत वे अगले कुछ दिनों तक ग्रामीण कृषि में होने वाले कार्यों का अनुभव किसानों के बीच रहकर करेंगे और इसके साथ कृषि क्षेत्रों में अपनाई जाने वाली नई तकनीकों पर भी अपनी जानकारी भी साझा करेंगे। ये विद्यार्थी कृषि के दौरान आने वाली परेशानियों पर भी जानकारी लें...