सराईकेला, फरवरी 12 -- तिलका मांझी की 275वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई तिलका मांझी की 275वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई -तिलका मांझी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध किया संघर्ष - 1771 से 1785 तक भागलपुर में विद्रोह का किया नेतृत्व राजनगर,संवाददाता। राजनगर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय में बुधवार को आदिवासी क्रांतिकारी बाबा तिलका मांझी की 275वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में की गई। जयंती के अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा तिलका मांझी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम ने बाबा तिलका मांझी की जीवनी पर प्रकाश...