जमशेदपुर, फरवरी 13 -- देश के प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की 276वीं जयंती बुधवार को जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाई गई। बालीगुमा स्थित बाबा तिलका मांझी एवं अखाड़ा क्लब, डिमना चौक और उत्तरी सुसनीगढ़िया ग्राम पंचायत सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें समाज के हर वर्ग ने भागीदारी सुनिश्चित की। बालीगुमा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुई। स्मारक समिति के सचिव मदन मोहन ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके ऐतिहासिक संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1785 में बाबा तिलका मांझी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था। वक्ताओं ने बढ़ते औद्योगीकरण और प्रा...