भागलपुर, नवम्बर 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता तिलकामांझी थाना क्षेत्र में मारपीट को लेकर दोनों तरफ से केस दर्ज कराया गया है। एक तरफ से रमित कुमार ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 13 नवंबर को उनके फुफेरे भाई नीरज कुमार, उनकी पत्नी, नीरज का मित्र मंटू सहित अन्य अज्ञात ने मिलकर उनके स्टोर रूम का ताला तोड़ने की कोशिश की। वे जब रोकने गए तो आरोपियों ने उनके और उनकी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट की। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और 25 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया। फिर 15 नवंबर को आरोपियों ने उनकी और उनकी पत्नी की अनुपस्थिति में स्टोर रूम का ताला तोड़कर सारा सामान लूट लिया। घटना को लेकर दूसरी तरफ से नीरज कुमार ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 13 नवंबर को वे अपने घर पर थे तभी रमित, उनकी मां जबरन उनके स्टोर रूम में घुस गए। वहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.