भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अपने अभियान को और तेज कर दिया है। मंगलवार को शहरी क्षेत्र के तिलकामांझी चौक और हटिया रोड पर सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर निगम और पुलिस प्रशासन का एक संयुक्त ऑपरेशन था। अभियान दल में ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार, तिलकामांझी थाना का गश्ती दल, नगर निगम की ओर से नगर प्रबंधक सह अतिक्रमण शाखा के वरीय प्रभारी असगर अली, अतिक्रमण शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव और पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल और डंडाधारी पुलिस बल शामिल थे। इस अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। अतिक्रमणकारियों से 80 हजार 800 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त शुभम कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.