कन्नौज, अप्रैल 5 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में महर्षि कश्यप की जयंती पर महर्षि कश्यप वंशी सेवा समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा डीएन इंटर काॅलेज से शुरू होकर कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे तक गई। बाला जी मंदिर के निकट शोभायात्रा का समापन किया गया। इस शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया। महर्षि कश्यप वंशी सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब डीएन इंटर काॅलेज से यात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा में सबसे आगे रथ पर महर्षि कश्यप की प्रतिमा विराजमान थी। इसके बीच समाज के सैकड़ो लोग महर्षि कश्यप अमर रहे के नारे लगाते हुए पैदल व बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे। यात्रा का ठठिया रोड चैराहा, प्लाजा मार्केट, क्रान्ति चैराहा, गांधी चैराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। स्टेट बैंक के निकट न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.