आदित्यपुर, मार्च 26 -- चांडिल। तिरुलडीह थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में ईद, सरहुल और रामनवमी शांतिपूर्ण सौहार्द्रपूण वातावरण में मनाने की अपील की गयी। बैठक की अध्यक्षता कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने की। बैठक में शांति समिति के सदस्य, अंजुमन कमिटी एवं अखाड़ा कमिटी के लोग और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शांति समिति की बैठक में ईद के अवसर पर होनेवाले कार्यक्रम व नमाज की समय सारिणी एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई। वहीं सरहुल और रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस एवं आखाड़ा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन ने किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा।बीडीओ राजश्री ललिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.