नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति मंदिरों में लाखों लोग हर साल दर्शन करने पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रसाद के रूप में लड्डू दिए जाते हैं। बीते साल इन लड्डुओं की जांच में पता चला था कि इनमें जानवरों की चर्बी मिला घी इस्तेमाल किया गया है। यह मामला ऐसा तूल पकड़ा था कि सुप्रीम कोर्ट तक में अर्जी दाखिल हुई है। अब इस केस की जांच में 50 लाख रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को घी सप्लाई करने के मामले में यह गड़बड़ी हुई है। जांच में कहा गया है कि यह रकम तिरुपति मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन रहे वाईवी सुब्बा रेड्डी के सहायक के. चिन्नाप्पन्ना को यह रकम दी गई थी। वाईवी सुब्बा रेड्डी तब लोकसभा के सांसद थे और अब राज्यसभा में हैं। उनके निजी सहायक के. चिन्नप्पन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.