रांची, जुलाई 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में 18वें वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव का आयोजन 18 से 20 जुलाई तक होगा। कल्याणोत्सव में भगवान श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर और राजकुमारी पद्मावती के विवाह महोत्सव का आयोजन होगा। अन्य महत्वपूर्ण अनुष्ठान में कलशस्थापनम् और यजमान संकल्पम् 18 जुलाई की शाम चार बजे से होगा। जबकि सुदर्शन हवन 19 की सुबह 9 बजे से किया जाएगा। शोभायात्रा 19 की दोपहर 3 बजे से निकाली जाएगी। भगवान अपनी दिव्य सवारी पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। 20 को भगवान संग राजकुमारी पद्मावती का विवाहोत्सव होगा। आयोजन में कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। जगद्गुरु रामानुजाचार्य, श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज और श्रीधाम वृंदावन से संतों की एक टोली के साथ पधार रहे हैं। सभी 16 को रांची पहुंचेंगे। मुख्य आचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.