रांची, जुलाई 17 -- रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर के 18वें वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव में शामिल होने के लिए स्वामी अनिरुद्धाचार्य रांची पहुंच गए हैं। आयोजन 18 से 20 जुलाई तक चलेगा। इसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 18 जुलाई की संध्या 4 बजे से कलश स्थापना और यजमान संकल्पम का कार्यक्रम होगा। 19 की सुबह 9 बजे से श्रीसुदर्शन महाहोमम और अपराह्न 3 बजे भगवान नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। 20 को भगवान और महालक्ष्मी का कल्याणोत्सव होगा। स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि गुरुदेव परमहंस श्रीभगवानदासा आचार्य के संकल्प से ही रांची में दिव्य देश का निर्माण हुआ है। भगवान श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर अपने पूरे वैभव के साथ भक्तों पर कृपा कर रहे हैं। इस वर्ष भगवान के विशेष कृपापात्र हरे-हनुमान और गरुड़ जी सेवा-मुद्रा में विराजमान हुए हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.