रांची, सितम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के सबसे बड़े पूजा पंडालों में से एक रांची रेलवे स्टेशन का पंडाल अपनी भव्यता और विशिष्टता के लिए जाना जाता है। इस बार यहां तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रारूप पर पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई 75 फीट होगी। भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए पंडाल परिसर में 200 से भी अधिक दक्षिण भारतीय शैली की मूर्तियां लगाई जाएंगी। पंडाल के भीतर प्रवेश करते समय, ये मूर्तियां दक्षिण भारत के किसी प्रसिद्ध मंदिर में होने का अनुभव देंगी। इसबार का मुख्य आकर्षण पंडाल के प्रवेश द्वार पर सबसे पहले बजरंगबली की 40 फीट ऊंची विशाल मूर्ति होगी। पंडाल में प्रवेश करने पर श्रद्धालुओं को हनुमान जी के सभी स्वरूपों के दर्शन होंगे। पंडाल के अंदर माता दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र होंगी। ये प्रतिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.