गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर। महानगर की सड़कों पर कूड़ा ढोने वाली खुली गाड़ियों से गिरते कचरे और फैलती दुर्गंध से राहगीरों को जल्द ही राहत मिलेगी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कूड़ा ढोने वाली सभी गाड़ियों को तिरपाल से ढककर ही अपने गंतव्य तक जाने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए इसे अनिवार्य किया गया है। सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि 15 मार्च तक कूड़ा ढोने वाले 250 में वाहनों में तिरपाल लगा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...