फरीदाबाद, फरवरी 10 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। तिरखा कॉलोनी में 22 वर्षीय नवविवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें उनके दामाद विशाल ने सूचना दी कि उनकी बेटी आरती ने आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद जब वह आरती की ससुराल पहुंचे तो वहां आरती के शव को फर्श पर दाहसंस्कार के लिए ले जाने की तैयार की जा रही थी। तभी उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी 19 फरवरी 2024 को तिरख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.