बरेली, जनवरी 30 -- आंवला। गुरुवार को तिरंगा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान पार्टी के प्रदेश महासचिव ओमवीर सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। उन्होनें एसडीएम विदुषी सिंह को जनसमस्याओं का मांगपत्र सौंपा। स्टेशन रोड पर स्थित अब्दुल कलाम पार्क पर कांग्रेस कार्यकर्ता तथा किसान इकठ्ठे हुए और नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम को मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि शासन और प्रशासन द्वारा की समस्याओं की सुनवाई नहीं की जा रही है। नगर के चारों तरफ मार्गो के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। नगर पालिका वेस्टेज प्लांट लगाए, बेहटा जुनू रोड पर कूड़े के ढेर लगा दिए गए हैं। आसपुर, राजपुर गांव की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि नगर से जाने वाले नाले के गंदे पानी से नष्ट हो जाती है। छुट्टा पशु किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं, उन्हे गोशालाओं में भेज...