महाराजगंज, सितम्बर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में बारावफात जुलूस के दौरान शुक्रवार को तिरंगे के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर शनिवार को उनका न्यायालय चालान कर दिया गया। बारावफात जुलूस में शामिल बाइक सवार दो युवक तिरंगे में अशोक चक्र हटाकर धार्मिक नारा लिख लहराते नजर आए थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने तिरंगे के अपमान के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर धनहा बैजौली निवासी साहिल खान और फिरोज खान को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.