कानपुर, अगस्त 15 -- कानपुर। स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण उपरांत पुलिस आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें राष्ट्र सेवा में सदैव समर्पित रहने, कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.