बदायूं, जनवरी 28 -- बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर भक्तों ने बाबा महाकाल का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार तिरंगे के रूप में किया। तिरंगे के रंगों में सजे बाबा महाकाल के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंदिर समिति की ओर से विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल की आरती उतारी गई। उधर, नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भोलेनाथ के भक्तों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...