रामपुर, अगस्त 5 -- रामपुर। राम विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि पार्टी रामपुर में राष्ट्र प्रेम की अलख जगाएगी। इसके लिए 10 से 15 अगस्त तक जिले में तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हर घर तिरंगा लगाने के साथ ही तिरंगा यात्राएं भी निकाली जाएंगी। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवानों के शौर्य को भी नमन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल आर्य, जिला महामंत्री रविंद्र जाटव, अशोक विश्नोई, जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.