उन्नाव, जनवरी 26 -- उन्नाव, संवाददाता। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के शहीद स्थल, कलक्ट्रेट, जिला पंचायत और जिला सत्र न्यायालय भवन सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी इमारतें रंगबिरंगी रोशनी की जगमगाहट से रविवार को सराबोर हो गईं। बाजारोें में सजी दुकानों से बच्चों ने खूब झंडे व बिल्ले खरीदे। वहीं पुलिस लाइन मैदान में परेड की तैयारियों जोरों पर रहीं। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। यहां बदरका आजाद स्मारक, महात्मा गांधी, शास्त्री पार्क व कई अन्य प्रमुख स्थलों की सजावट की गई। जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस लाइन सहित सभी सरकारी विभागों के कार्यालय रंगबिरंगी झालरों से जगमग हुए। वहीं दिन में रुक रुक कर हुई बारिश से पुलिस लाइन की तैयारियां प्रभावित हुईं। देर रात तक महिला व पुरुष पुलिस कर्मी तैयारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.