अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आजादी के 78वें साल पर भाजपा मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। अभियान के दूसरे दिन सोमवार को बसखारी समेत तीन मंडलों में यात्रा निकली। देश भक्ति से ओत प्रोत भारत माता की जय, वंदे मातरम और शहीद अमर रहे का नारा लगाते तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। बसखारी मण्डल में निकली तिरंगा यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के साथ नेता रुद्र प्रसाद उपाध्याय, चेयरमैन ओमकार गुप्त, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, सदावृज राजभर, रवि कन्नौजिया, माधुरी राजभर मुख्य रूप से शामिल रहे। कपिल देव ने कहा कहा कि तिरंगे के सम्मान में भाजपा आम जन के साथ यात्रा निकाल कर एकता और अखंडता की संकल्प दिला रही है। अभियान के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.