आगरा, अगस्त 13 -- -आरबीएस कॉलेज में किया गया यात्रा का आयोजन आगरा। राजा बलवंत सिंह कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को तिरंगा रैली निकाली गयी। प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने रैली का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों के स्वयं सेवक, रोवर्स रेंजर्स ने रैली में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही संकल्प लिया कि सभी 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा को सम्मान पूर्वक फहराएंगे। इस अवसर पर औटा संयुक्त मंत्री दिग्विजय सिंह, रोवर्स रेंजर्स के प्रभारी प्रो. बसंत बहादुर सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. अम्बरीश कुमार, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. तरूंणकांत पाठक, डॉ. दिनेश कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। फोटो है...