आजमगढ़, अगस्त 14 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र सठियांव के राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के जरिए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक ने किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अंगद मौर्या ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल हमारे राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह नागरिकों के बीच एकता और गर्व की भावना को भी सशक्त करता है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के छात्र और शिक्षक इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सहायक अध्यापक ज्ञानप्रकाश राय ने कहा कि राष्ट्रध्वज हमारे गौरव, बलि...