बदायूं, मई 20 -- बिसौली/फैजगंज बेहटा। नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी में चेयरपर्सन के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान व वीरता पराक्रम को नमन करते हुए नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे एवं भारतीय वीर सैनिकों के शौर्य का गुणगान होता रहा। तिरंगा यात्रा पूरे नगर में घूमी। चेयरपर्सन अनुपम पाठक ने कहा कि पहलगाम की घटना का बदला हमारी भारतीय सेना ने ले लिया। चेयरमैन पति वैभव मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, निग्मेश्वर मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, हिमांशु पाठक, दर्पण गुप्ता, कुलदीप पाठक, अनेक सिंह, चौखे लाल, अनीता शर्मा, राजन मिश्रा, अक्षय मिश्रा, कपिल गुप्ता, विष्णु गुप्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.