आगरा, मई 22 -- ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में गुरुवार को वार्ड-91 बल्केश्वर क्षेत्र में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाल कर वीर सैनिकों को नमन किया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा का शुभारंभ कपड़ा मंदिर से हुआ और समापन शनिदेव मंदिर, बल्केश्वर चौराहे पर हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह यात्रा हमारी सेना के प्रति आभार और सम्मान का प्रतीक है। यात्रा संयोजक एवं वार्ड पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि शौर्य तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम को जागृत करना है। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता...