आगरा, मई 22 -- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की धरम पूछकर की गई हत्या के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के वीर सेनिकों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया। वीर सैनिकों के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली। अग्रसेन सेवा सदन लोहा मंडी रोड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा राजनगर बस्ती होती हुई राजा मंडी रेलवे फाटक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अलौकिक उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया। दक्षिण विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ अपना जोश दिखाया। हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान...