फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- फिरोजाबाद। भाजपा महानगर इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर शुक्रवार शाम शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में एकता और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम दिखाई दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाने के साथ ही जनता में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश जगाना है। साथ ही वीर सैनिकों के सम्मान एवं करनल सोफिया कुरैशी और वायुसेना विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में पहलगाम हमले के गुनहगारों का सफाया करने का दिन है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आज ही के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। देश के लिए बलिदानी हुए वीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.