लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- मंगलवार को मैगलगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सिद्धेश्वरी देवी आश्रम से प्रारंभ होकर यह यात्रा नगर की प्रमुख गलियों से होते हुए पुनः आश्रम परिसर में सम्पन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों नागरिक, व्यापारी, महिला-पुरुष, युवा और बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर उमंग और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगे की शान में निकली यह यात्रा जहां-जहां से गुज़री, वहां वंदे मातरम् और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे गूंज उठे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी, रामकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राम मोहन गुप्ता...