सहारनपुर, मई 31 -- देवबंद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में शुक्रवार को भाकियू (किसान जनशक्ति) कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में तिरंगा वीरता यात्रा निकाली। इस दौरान सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा की गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर रोड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर प्ररांभ हुआ। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय त्यागी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कासिमपुर, भायला फाटक, सुभाष चौक से होते हुए बाबूपुर नगली गांव में जाकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में शान से तिरंगा लहराते हुए और डीजे पर देशभक्ति से ओतप्रोत बज रहे गीत सुन भारत माता के जयकारें लगा चल रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय त्यागी ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पयर्टकों की धर्म पूछकर आतंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.