रांची, मई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। यूथ ऑफ रांची और भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए रांची मोरहाबादी स्थित संकल्प वाटिका से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई, जो कि भारत माता और वीर सैनिकों का जयघोष करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। इससे पहले संकल्प वाटिका में शहीद संकल्प शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत की गई। इस तिरंगा यात्रा में पहलगाम घटना और ऑपरेशन सिंदूर की झांकियों के साथ घोड़ों के रथ पर भारत माता की झाकियां भी निकाली गईं। मौके पर भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आज पूरा भारत अपनी सेना के पराक्रम पर रोमांचित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि पूरी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.